scriptMumbai News Live Updates: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XBB 1.16 के 29 मरीज मिले | Mumbai-news-live-updates-maharashtra-breaking-news-today-18-march-2023-shiv-sena-uddhav-thackeray-eknath-shinde-bjp-devendra-fadnavis-mumbai-Pune-Nagpur-news | Patrika News
live--icon/ Updated

Mumbai News Live Updates: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XBB 1.16 के 29 मरीज मिले

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महाराष्ट्र के नासिक जिले से मुंबई आ रहे हजारों किसानों, आदिवासियों के पैदल मार्च में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों के मुंबई कूच में शामिल 58 वर्षीय किसान पुंडलिक जाधव की मौत हो गई। नासिक में डिंडोरी के पास एक गांव के निवासी जाधव को बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार दोपहर शाहपुर के अस्पताल ले जाया गया था।

मुंबईUpdated: March 18, 2023 06:36:31 pm

प्रमुख अपडेट
mumbai_live_news.jpg

मुंबई की ताजा खबरें

Mar 18, 2023 | 06:34 PM (IST)

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XBB 1.16 के 29 मरीज मिले

देश में कोविड-19 के 76 नमूनों के कोरोना वायरस के एक्सबीबी 1.16 वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आईएनएसएसीओजी (INSACOG) के आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 का यह नया वैरिएंट जिन नमूनों में मिला है उनमें से 29 महाराष्ट्र से हैं।

Mar 18, 2023 | 03:23 PM (IST)

मुंबई में अभिनेता रजनीकांत ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

सुपरस्टार रजनीकांत इस वक्त मुंबई में हैं। शुक्रवार को वानखेडे स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया का वनडे मैच देखने के बाद आज रजनीकांत मातोश्री पहुंचे। उन्होंने उद्धव ठाकरे व उनके परिवार से मुलाकात की है।

Mar 18, 2023 | 01:08 PM (IST)

बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम को लेकर मीरा रोड पुलिस ने आयोजकों को भेजा नोटिस

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में धीरेंद्र शास्त्री (बाबा बागेश्वर) के एक कार्यक्रम को लेकर आयोजकों को मीरा रोड पुलिस ने CrPC-149 का नोटिस भेजा है। दिव्य शक्ति से लोगों की मन की बात जानने का दावा करने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार शनिवार से मुंबई में लगने वाला है। मीरा रोड के सेंट्रल पार्क मैदान में 18 व 19 मार्च को पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दो दिवसीय कार्यक्रम होगा।

Mar 18, 2023 | 10:32 AM (IST)

किसानों के मार्च में शामिल नासिक के किसान की मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले से मुंबई आ रहे हजारों किसानों और आदिवासियों के पैदल मार्च में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों के मुंबई कूच में शामिल 58 वर्षीय किसान पुंडलिक जाधव की मौत हो गई है। नासिक में डिंडोरी के पास एक गांव के निवासी पुंडलिक को बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार दोपहर शाहपुर के एक अस्पताल ले जाया गया था।

अधिकारी ने कहा कि बेहतर महसूस होने पर जाधव फिर से मार्च में लौट आए. लेकिन शुक्रवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद जाधव को उल्टी हुई और फिर बेचैनी होने लगी। जिसके बाद उन्हें शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। वहीँ, मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख की सहायता की घोषणा की गई है।

अगली खबर
right--arrow
Mumbai News Live Updates: मुंबई में 27 साल बाद पकड़ा गया धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोपी
Mumbai News Live Updates: मुंबई में 27 साल बाद पकड़ा गया धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोपी

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.